175 करोड़ की हिरोइन के साथ समुद्र तट से 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए

गुजरात : गुजरात के समुद्र तट से नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को सोमवार सुबह पकड़ा गया, जब वे राज्य में ड्रग्स की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी पाकिस्तानी तस्कर 175 करोड़ रुपए के कीमत वाली हिरोइन के साथ राज्य में दाखिल होने की फिराक में थे।  कच्छ-पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ तोलम्बिया ने बताया कि कच्छ जिले के जखाउ तट के पास पांच लोगों के पास से संदिग्ध ड्रग्स के करीब 35 पैकेट जब्त किए गए। प्रत्येक पैकेट का वजन एक किलोग्राम था। इस ड्रग्स कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 175 करोड़ रुपए आंकी गई है। कच्छ पुलिस के विशेष अभियान समूह, गुजरात आतंक-रोध दस्ता और भारतीय तटरक्षक बल की टीमों ने आज सुबह अरब सागर में सुबह अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, गुजरात के कच्छ जिले में जखाउ तट से करीब 440 किमी की दूरी पर आरोपियों को पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया, ''हमने जखाउ के पास से पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से संदिग्ध ड्रग्स के करीब 35 पैकेट जब्त किए हैं। हमने उनकी नाव भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार पाकिस्तानी तस्करों की पहचान अनीस इशा भट्टी (30), इस्माइल मोहम्मद कच्छी (50), अशरफ उस्मान कुत्छी (42), करीम अब्दुल्ला कुत्छी (37) और अबुबकर अशरफ सुमरा (55) के रूप में हुई है। सभी आरोपी कराची  के रहने वाले हैं।


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...