हैडलाइन

खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात बताकर धमके, सीआरपीएफ जवान समेत आठ हिरासत में

गुलरिहा इलाके के कर्महा खुर्द गांव में खुद को पुलिस विभाग की क्राइम ब्रांच में तैनात बताकर रमेश यादव के घर में घुसने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने सीआरपीएफ जवान समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपित सभी बनारस के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपितों की स्कार्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सूचना दिए बिना ही असलहा, डंडा लेकर रमेश के घर में घुसने की कोशिश और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की गई। पकड़े गए आरोपितों में से एक ने भटहट इलाके के रमेश यादव को 32 लाख रुपये नौकरी देने के लिए दिए थे। नौकरी नहीं लगने पर वे रमेश से रकम वापस मांगने लगे। इसी पर विवाद हो गया और फिर लखनऊ से 21 मई 2019 को शिव बचन लापता हो गए।

उनके भाई ने अपहरण का केस दर्ज कराया। फिर तलाश शुरू की गई। भाई के मुताबिक रमेश यादव के घर ही लापता भाई का लोकेशन मिला था। इसी वजह से वह तलाश में आए थे। इस संबंध में भटहट चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्कार्पियो से आए लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात बताकर रमेश यादव के घर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान रमेश की पत्नी से अभद्रता भी की। आठ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...