हैडलाइन

मेरठ : सेक्स रैकेट में हरियाणा की डांसर दिव्या चौधरी गिरफ्तार

मेरठ : मेरठ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शुक्रवार को टीपीनगर क्षेत्र के एक मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। यहां से हरियाणवी डांसर दिव्या चौधरी सहित चार को गिरफ्तार किया है। रैकेट चलाने वाले युवक ने इस धंधे में अपनी नाबालिग बेटी और पत्नी को भी शामिल कर रखा था। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि टीपीनगर थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित हरदेव नगर के एक मकान में सेक्स रैकेट चलने की सूचना आ रही थी। वह इस मकान की पिछले 15 दिन से रैकी कर रहे थे। सटीक इनपुट पर शुक्रवार दोपहर छापामार कार्रवाई की गई। मौके से रैकेट सरगना प्रशांत वालिया निवासी नई मंडी मुजफ्फरनगर व ग्राहक अर्जुन निवासी कंकरखेड़ा सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। यह मकान नीटू कुमार का है, जिसने प्रशांत को चार हजार रुपये महीना किराए पर दे रखा था। प्रशांत के धंधे में उसकी नाबालिग सौतेली बेटी और पत्नी भी जुड़ी हुई थीं। मौके से एक हरियाणवी डांसर दिव्या चौधरी उर्फ मुस्कान को गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से मेरठ में मवाना के इकरामनगर की रहने वाली है। यूट्यूब पर उसके हरियाणवी गानों पर डांस के तमाम वीडियो उपलब्ध हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा कायम किया है। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...