हैडलाइन

नमकीन व्यापारी को फोन पर धमकी, 24 घंटे में 10 लाख नहीं मिले तो जान से मार देंगे

गोरखनाथ : गोरखनाथ थानाक्षेत्र के नमकीन व्यापारी से फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। शनिवार को व्यापारी के मोबाइल पर अलग-अलग समय पर तीन बार कॉल कर रंगदारी मांगी गई। इससे डरे व्यापारी ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने अभी केस नहीं दर्ज की है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया किसी की शरारत मान रही है। गोरखनाथ इलाके के रामपुर नया गांव बिलंदपुर बंधा निवासी अर्जुन राजभर का लघु उद्योग में नमकीन का कारखाना है। तहरीर में अर्जुन ने बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक के बाद एक करतीन बार कॉल आई।

पहली बार कॉल आने पर अपरिचित नंबर होने के नाते फोन नहीं उठाया। दो बार और कॉल आने पर बात की। फोन करने वाले ने गाली से बात शुरू की और कहा कि दस लाख रुपये चाहिए। धमकी दी कि 24 घंटे में 10 लाख रुपये नहीं मिले तो जान से मार देंगे। उधर, गोरखनाथ और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...