हैडलाइन

बंगाल : छुट्टी मनाने आई थी महिला, होटल में चाय पिलाकर किया रेप

बंगाल : पश्चिम बंगाल में दीघा स्टेशन पर ट्रेन छूटने के बाद इंतजार कर रही 42 वर्षीया महिला को एक होटल में ले जाकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मालदा जिले की रहने वाली महिला रविवार सुबह छुट्टी पर दीघा आयी थी और शाम में वापस लौटने वाली थी लेकिन उसकी ट्रेन छूट गयी।  तलशारी में एक होटल में काम करने वाले व्यक्ति ने उसे रात में होटल में रूकने को कहा। तलशारी दीघा से 10 किलोमीटर दूर है और यह पश्चिम बंगाल-ओडिशा सीमा के पास है। होटल में चाय के साथ नशीला पदार्थ देने के बाद उससे दुष्कर्म किया गया । 

हिला को समुद्र के पास जंगल में भी ले जाया गया और वहां पर भी उससे दुष्कर्म किया गया। व्यक्ति ने महिला का पर्स भी लूट लिया। पूर्वी मिदनापुर जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया गया और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और मामले में आगे छानबीन की जा रही है। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...