हैडलाइन

बीच रास्ते में बरात छोड़ प्रेमिका के साथ भाग गया दूल्हा, इटावा के युवक ने थामा दुल्हन का हाथ

भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल से शनिवार को बरात लेकर आगरा आ रहे दूल्हे को रास्ते में प्रेमिका मिल गई। उसके साथ युवक बरात छोड़़कर भाग गया। इसकी जानकारी मिलने पर दुल्हन के परिवार में हड़कंप मच गया। दूल्हे की करतूत से दुल्हन के दिव्यांग पिता परेशान हो गए। परिवार में मायूसी छा गई। बाद में इटावा के एक युवक ने युवती के साथ निकाह कर उसके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। हंसी-खुशी परिवार ने बेटी की विदाई की।

 दरअसल आगरा के बाह के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता भोपाल के युवक से तय किया था। शनिवार की रात निकाह होना था। युवक बरात लेकर आगरा तक पहुंचा। आगरा में बहाने से बस से उतरा और प्रेमिका के साथ भाग गया। इधर, बरात न आने पर शबनम के परिजनों ने पूछताछ की, तो घटना की जानकारी से उनके होश उड़ गए। मुश्किल में फंसे परिवार को कोई भी राह नहीं सूझ रही थी। तभी इटावा का युवक ने दुल्हन बनी युवती से निकाह का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती के परिजन राजी हो गए। आनन-फानन में दोनों का निकाह कराया। हंसी-खुशी परिवार ने बेटी की विदाई की। वहीं बाह कस्बे में रविवार को दिन भर इस निकाह की चर्चा हुई। वहीं भोपाल के युवक को लोग कोसते रहे। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...