हैडलाइन

पत्नी पर तेजाब फेंकने का आरोपी पति गिरफ्तार

गुलरिहा इलाके में पत्नी और बेटी पर तेजाब फेंकने के आरोपित पति श्रीराम निषाद को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में श्रीराम ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी और से अनैतिक संबंध था, इस वजह से उसके चेहरे को बर्बाद करने के लिए तेजाब फेंका था। सोचा था, तेजाब से चेहरा जल जाएगा तो वह किसी और के चक्कर में नहीं रहेगी।
उधर, पति के शक का शिकार हुई पत्नी नीलम का चेहरा इतनी बुरी तरह से झुलसा है कि अब भी वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मां को बचाने गई बेटी खुशबू के चेहरे पर भी छींटे आई थीं। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेजा गया।  
पुलिस लाइंस में एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बीते दस जनवरी की रात गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर एक निवासी नीलम के ऊपर सोते समय उसके पति ने तेजाब फेंक दिया था। जिससे नीलम का चेहरा झुलस गया। वहीं तेजाब का छींटा पड़ने से उसकी बेटी खुशबू भी आंशिक रूप से झुलसी थी। जिसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
जहां अभी भी नीलम का इलाज चल रहा हैं। घटना को अंजाम देकर पति श्रीराम फरार हो गया था। नीलम के पिता की तहरीर पर पुलिस पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को विवेचक अरविंद कुमार यादव और सिपाही हरींद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पति श्रीराम को गुलरिहा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...