हैडलाइन

पति से तीन तलाक के बाद देवर की धमकी- बना दूंगा ‘छपाक’

एक महिला को तीन तलाक देने के बाद उसका पति तो सऊदी अरब भाग गया, लेकिन देवर अपने दोस्तों संग लगातार पीछा कर रहा है। महिला का आरोप है कि देवर ने मायके में आकर धमकी दी है कि मुकदमा वापस नहीं लिया, तो ‘छपाक’ फिल्म वाली कहानी दोहरा दी जाएगी।

सुजातगंज की एक महिला की शादी पिछले साल जुलाई में बाबूपुरवा निवासी नूरजादे से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उसके घरवाले पांच लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने एक महीने पहले बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद नूरजादे सउदी अरब भाग गया। देवर फैसल ने मायके में आकर धमकी देना शुरू कर दिया।

दो दिन पहले फैसल अपने 3-4 दोस्तों के साथ आया और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर एसिड की बोतल दिखाई और इशारा करके बोला कि छपाक पार्ट-2 बना दूंगा। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर राजीव सिंह का कहना है कि फैसल को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...