हैडलाइन

वर्ल्ड चैंपियनशिप: आज फाइनल के लिए मुक्के जड़ेंगी मेरीकॉम-लवलीना

पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकॉम (48 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) गुरुवार को महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के इरादे से रिंग में उतरेंगी. केडी जाधव हाल में चल रही चैंपियनशिप में भारत की चार मुक्केबाजों ने पदक दौर में प्रवेश कर लिया है. अपने छठे स्वर्ण और चैंपियनशिप में सातवें पदक की कोशिश में जुटीं मेरीकॉम सेमीफाइनल में उत्तर कोरिया की किम हयांग मि के खिलाफ उतरेंगी. वह 24 नवंबर को होने वाले फाइनल में जगह सुनिश्चित करना चाहेंगी.

गुरुवार को पांच वजन वर्गों- 48, 54, 60, 69 और 81 किग्रा के सेमीफाइनल होंगे, जबकि बाकी पांच अन्य के अंतिम चार के मुकाबले शुक्रवार को कराए जाएंगे. 35 साल की मेरीकॉम ने आईजी स्टेडियम में अभ्यास के बाद कहा, ‘मैं आत्मविश्वास से भरी हूं. मैंने अपने कोचों के साथ मिलकर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रणनीति बनाई है.’

मेरीकॉम ने पिछले साल एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में इस उत्तर कोरियाई मुक्केबाज को पराजित किया था, जो काफी फुर्तीली और आक्रामक खेलती है. उसने क्वार्टर फाइनल में दावेदारों में शुमार दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंद्वी चोरोंग बाक को शिकस्त दी थी. इस मणिपुरी खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि कब मुझे गार्ड नीचे रखना है और कब पंच मारना है. मैंने इस पर काफी काम किया है.’

21 साल की लवलीना वेल्टरवेट के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन चिन के खिलाफ जीत दर्ज करके इस मुक्केबाज से मिली हार का बदला चुकता करना चाहेंगी. हालांकि पिछली बार जब वह इस मुक्कबाज से भिड़ीं थीं, तो काफी नई थीं, जिसे वह स्वीकार भी करती हैं. लेकिन मानती हैं कि अब वह मुक्केबाज के तौर पर काफी परिपक्व हो गई हैं. सोनिया (57 किग्रा) और सिमरनजीत कौर (64 किग्रा) शुक्रवार को रिंग में भाग्य आजमाएंगी.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...