हैडलाइन

ऑस्ट्रेलिया टीम में दो उप-कप्तान, शुरुआती दो टेस्ट के लिए दो नए खिलाड़ियों को मिली जगह

एडिलेड: टी-20 के बाद भारत के खिलाफ खेले जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है. विक्टोरिया के सलामी बल्लेबाज मारकस हैरिस उन दो खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें शुरुआती दो टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह दी गई है. पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से एडिलेड खेला जाएगा. 26 साल  के हैरिस ने हाल ही शेफील्डर शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 250 रन की पारी खेली थी. और यही पारी उन्हें शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम में जगह दिला गई. मारकस हैरिस के अलावा तेज गेंदबाज क्रिकेट ट्रेमैन को भी 14 सदस्यीय टीम में चुना गया है, तो पीटर हैंड्सकॉम की ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में  वापसी हुई है. वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में ऑस्ट्रेलिया का पिछला टेस्ट खेलने वाले क्वींसलैंड के बल्लेबाज मारनस लैबुसचागने और जॉन हॉलैंड को टीम में जगह नहीं मिली है. साथ ही,क मैट्स रेनशॉ, माइकल नेसर और ब्रेंडेन डॉगेट भी टीम में जगह नहीं बना सके. ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि हमने प्रतिभाशाली बल्लेबाजों और गेंदबाजों को टीम में जगह दी है. इन खिलाड़ियों ने शेफील्ड ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक टेस्ट से पहले अंतिम 12 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया जाएगा. और हमें पूरा विश्ववास है कि खिलाड़ी मिले मौकों को भुनाते हुए भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेंगे. 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...