हैडलाइन

सचिन तेंदुलकर का पेरेंट्स को संदेश

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा पा चुके भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आज के दौर के माता-पिताओं को संदेश देते हुए कहा है कि उन्हें बच्चों को उनके सपने सच करने में मदद करनी चाहिए न कि उन पर अपने सपने थोपने चाहिए. सचिन यहां त्यागराज स्टेडियम में विश्व बाल दिवस के मौके पर मंगलवार को यूनिसेफ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे. सचिन ने कहा कि बच्चे गलतियां करेंगे लेकिन माता-पिता को इस दौरान उनकी ताकत बनना है. मास्‍टर ब्‍लास्‍टर ने कहा, "बच्‍चे गलतियां करेंगे, लेकिन उनके पंख मत काटिए. उनकी ताकत बनिए, उन्हें समझिए, उनके साथ खड़े रहिए. बच्चों पर अपने सपने मत थोपिए, उन्हें अपने सपने पूरे करने दीजिए." सचिन ने अपने संदेश में तैयारी के महत्‍व पर जोर दिया और कहा कि अगर बच्चे तैयारी नहीं करेंगे तो असफल रहेंगे. सचिन ने कहा, "हमारी अपनी समस्याएं होती हैं, लेकिन हमारे जुनून के कारण हमारा ध्यान बंट जाता है. ध्यान हमेशा समस्या के समाधान तलाशने पर होना चाहिए न कि समस्या पर. हर चीज के लिए तैयारी की जरूरत होती है. अगर आप तैयारी करने में असफल होते हैं तो आप असफल होने के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस बात को समझिए. हमें हर चीज के लिए तैयारी करनी होती है. मुझे भी हर मैच के लिए तैयारी करनी पड़ती थी."



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...