CBI ने दिल्ली-एनसीआर में मारे छापे

सीबीआई ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित धांधली के संबंध में दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर शनिवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि ये छापे दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम में मारे गए। उन्होंने बताया कि एजेंसी की तरफ से मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ये छापेमारी की गई। सीबीआई ने गाजियाबाद के मुरादनगर के निवासी रवि कुमार और नई दिल्ली के पड़पड़गंज औद्योगिक क्षेत्र के सीएस डाटामेशन रिसर्च सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अलावा कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा में कथित अनियमितता के चलते अयोग्य उम्मीदवारों को बीएसएफ ने मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि यह भी आरोप है कि बीएसएफ में कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) की लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों से अवैध तरीके से पैसे लिए गए। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के कई अधिकारियों के साथ ही निजी संस्था जांच के घेरे में है।



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...