हैडलाइन

कॉन्स्टेबल ने AK-47 से पत्नी को भून दिया, खुद भी कर ली खुदकुशी

बिहारः  बिहार के सीतामढ़ी जिले में कथित रूप से एक कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी को AK-47 से 7 गोलियां मारने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि खुद को गोली मारने से पहले कॉन्स्टेबल ने अपनी सरकारी राइफल (AK-47) से 16 फायर किए, जिसमें 7 गोलियां पत्नी को लगी थीं.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिमरा गांव में किराए के मकान में रहने वाले बिहार पुलिस के जवान चंद्रभूषण प्रसाद (26) ने शनिवार देर रात अपने सरकारी राइफल से पहले अपनी पत्नी मधु देवी (24) की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली. रविवार की सुबह जब ड्यूटी के लिए क्यूआरटी के जवान चंद्रभूषण को उठाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी शोर मचाने के बाद जब कोई हलचल नहीं हुई तो जवानों ने दरवाजा तोड़ दिया. जवान अंदर की स्थिति देखकर सकते में आ गए और फौरन एसपी अनिल कुमार को सूचना दी.

डुमरा के थाना प्रभारी नवलेश कुमार ने बताया कि दोनों का शव पुलिस ने रविवार को घर के एक कमरे से बरामद किया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि मृतक जवान सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि पत्नी मधु सहरसा के उतेसरा गांव की रहने वाली थी. जवान वर्ष 2015 में जिला पुलिस बल में भर्ती हुआ था. बताया जा रहा है कि दोनों की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी और दोनों एक किराए के घर में रहते थे. फिलहाल, हत्या और खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...