हैडलाइन

दिल्ली : खून से लथपथ पत्नी, फंदे पर लटका पति, कमरा खोलते ही खौफनाक नजारा देख दंग रह गई पुलिस

दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में सोमवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। 29 वर्षीय बलराम सामंतो व उसकी पत्नी 21 वर्षीय पियाली सामंतो मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है।  मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, बलराम अपनी पत्नी पियाली के साथ एक माह पहले पश्चिम बंगाल से करतार नगर में किराए पर रहने आया था। 1 दिसंबर 2019 को ही दोनों की शादी हुई थी। वह इलाके में ही ज्वेलरी डिजार्इंनग का काम करता था। सोमवार को दंपति कमरे से बाहर नहीं निकले। 

अंदर से कोई जवाब नहीं मिला: शक होने पर शाम को पड़ोसियों ने आवाज लगाई, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था। पियाली का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी, जबकि बलराम कमरे में पंखे से लगे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इस मामले की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बलराम का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आशंका जता रही है कि रविवार देर रात को झगड़े के दौरान बलराम ने अपनी पत्नी पियाली की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...