हैडलाइन

23 बार डॉन फिल्म देखकर बना चोर और कुछ ऐसी थी उसकी चाहत

दिल्ली के संगम विहार थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर को पकड़ा है, जिस पर दिल्ली के प्राय: सभी जिले में चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले दर्ज हैं। शातिर खुद को फिल्म डॉन से प्रेरित बताता है। उसने राजधानी में घूम-घूमकर वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि वह चाहता था कि दिल्ली के हर जिले की पुलिस उसका पीछा करे। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय डॉन उर्फ सुमित के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि संगम विहार थाने में तैनात हेडकांस्टेबल रवि, पंकज और कांस्टेबल दिनेश सोमवार रात गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने एमबी रोड पर पीडब्लूडी ऑफिस के पास पर युवक को संदिग्ध हालत में देखा। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। आरोपी की जांच में पुलिस को लूटे गए चार मोबाइल बरामद हुए। आरोपी ने दिल्ली के हर जिले में लूट व चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।  आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 42 बार डॉन फिल्म देख चुका है और उससे बहुत प्रभावित है। उसने फिल्म देखने के बाद अपना नाम डॉन रख लिया और एक गिरोह बनाया। उसके गिरोह ने दिल्ली के हर जिले में वारदात को अंजाम दिया है।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...