हैडलाइन

चौकी से चंद कदम दूर मॉल के बाहर से मिनटों में कार गायब, घटना CCTV में कैद

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गैलेक्सी मॉल के बाहर से चंद मिनटों में एक कार चोरी हो गई। मॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात रिकॉर्ड हुई है। जिसमें चार लोग कार चोरी करते नतर आ रहे हैं। इन चोरों ने चंद मिनटों में कार पर हाथ साफ कर दिया। चोर कार के दरवाजे और गीयर लॉक खोलने में कामयाब रहे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। गौर सिटी के 16वें एवेन्यू में रहने वाले अमित ने बताया कि वह मंगलवार रात 08:45 बजे गैलेक्सी मॉल पहुंचे। मॉल के बाहर कार खड़ी करके अंदर गए। दवाई खरीदकर करीब 25 मिनट बाद बाहर आए तो कार गायब थी। उन्होंने आसपास कार तलाश की, नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर देखी गई है। जिसमें चार लोग कार चोरी करके ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहे चोरों को तलाश करने की कोशिश की जा रही है।

पीड़ित ने ट्वीट किया : इस चोरी को लेकर पीड़ित अमित ने ट्वीट किया है। उस पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। कुछ ने लिखा कि पुलिस की नहीं आपकी गलती है। महंगी कार खरीद सकते हैं लेकिन 50 रुपये कार पार्किंग के लिए खर्च नहीं कर सकते हैं। मॉल के बाहर खड़ी कार की चोरी के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। दूसरी ओर कुछ लोग इस मामले में अमित की कम और पुलिस की लापरवाही को ज्यादा जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इनका कहना है कि गैलेक्सी मॉल के बाहर जहां से पीड़ित अमित की कार चोरी हुई है, वहां से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है। बदमाशों, चोरों और लुटेरों में पुलिस का डर नहीं है और उनके हौसले बुलंद हैं।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...