बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, एक हजार लोगों से कर चुके थे ठगी

बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के पास से लैपटॉप और 28 हजार रुपये नकद राशि बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि इस गिरोह ने अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात को गश्त पर निकली थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-15 के एक फ्लैट में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा और विवेक जैन, आयुष, आकाश तिवारी तथा अविनाश पांडे नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पुलिस ने दो लैपटॉप और 28 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने माना कि वे नौकरी दिलाने वाली वेबसाइटों से बेरोजगार युवकों के आंकड़े जुटाते थे और बेरोजगार युवकों से ऑनलाइन 20 रुपये जमा करके आवेदन करने के लिए कहा जाता था।  उन्होंने बताया कि इसके बाद ये उनके बैंक खाते की जानकारी और ओटीपी हासिल करके ठगी करते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन लोगों ने एक हजार से ज्यादा बेरोजगार युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है।


Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...