हैडलाइन

झगड़ा सुलझाने गए सिपाही की आंख में मां-बेटी ने मिर्च स्प्रे डाला

गुरुग्राम : पुराने गुरुग्राम में स्थित अमनपुरा में झगड़ा सुलझाने गए पुलिसकर्मी की आंखों में मां-बेटी ने मिर्च स्प्रे कर दिया। पुलिसकर्मी की आंखों में मिर्च पाउडर डालने से पहले मां-बेटी ने पड़ोसियों से झगड़ा कर उनकी आंखों में भी मिर्च स्प्रे कर दिया था। पुलिसकर्मी समेत दोनों युवतियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमनपुरा निवासी संजय कौल का अपनी पत्नी ममता कौल से तलाक हो गया था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश निवासी उर्मिला से दूसरी शादी कर ली। उर्मिला काफी लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में रह रही थी। इस दौरान ममता व उसकी बेटी ने उर्मिला के मकान का ताला तोड़कर अपना सामान रख दिया। उर्मिला ने मोहित सोनी के माध्यम से अपना मकान किराए पर दे दिया। मोहित जब उर्मिला के मकान पर पहुंचा तो उसे ममता द्वारा कब्जा करने के बारे में पता चला। इस पर दोनों में विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोहित सोनी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी। इस बारे में ममता को पता लग गया, जिस पर वह उर्मिला के पड़ोसियों से झगड़ा करने पहुंची। पड़ोसियों ने झगड़े की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस की राइडर पर सिपाही तकदीर व होम गार्ड मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ममता व उसकी बेटी ने मिलकर उर्मिला के मकान के पास रहने वाली महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी।  सिपाही तकदीर ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो ममता की बेटी ने मिर्च स्प्रे कर दिया। यह स्प्रे दो महिलाओं की आंख में गिरा। इस पर सिपाही ने जब उसे रोकना चाहा तो मां-बेटी ने मिलकर सिपाही की आंखों में भी मिर्च स्प्रे मार दिया और मौके से फरार हो गई।  


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...