हैडलाइन

मुंगेर में पुलिस छापामारी के दौरान नक्सली दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

मुंगेर पुलिस ने नक्सली दस्ता के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मुंगेर जिला के खड़गपुर थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी और गिरफ्तार नक्सली आशुतोष कुमार लखीसराय समेत मुंगेर और जमुई जिलों में काफी सक्रिय था और पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस कार्रवाई एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार नक्सली आशुतोष कुमार के खिलाफ मुंगेर जिला के लड़ैया टांड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि नक्सली दस्ता के सक्रिय सदस्य आशुतोष कुमार के खड़गपुर इलाके में होने की सूचना पर छापामारी दल का गठन किया गया था। सदर एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष कमल किस्कू, खड़गपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार शामिल थे। लड़ैया टांड़ थानाध्यक्ष पिछले तीन दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए रेकी कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आशुतोष कुमार के खिलाफ लड़ैया टांड़ थाना कांड संख्या 36/19 दिनांक -03.09.2019 धारा 25(1-बी) ए, 26,35 आर्म्स एक्ट, 18/20/22/23 यूएपीए के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। विगत तीन सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि लड़ैया टांड़ थाना अंतर्गत न्यू बैसरा गांव के पीछे पहाड़ियों पर नक्सली दस्ता की बैठक चल रही है तथा किसी वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सलियों द्वारा बैठक आयोजित की गई थी उसी सूचना पर स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा छापामारी कर एक नक्सली गोरेलाल नैया को बंदूक और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था. पहाड़ी पर पुलिस छापामारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य नक्सली भाग निकले। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...