हैडलाइन

फतेहाबाद : फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज हैवन में उज्बेकिस्तान की युवतियों सहित छह गिरफ्तार

फतेहाबाद : फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज हैवन में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर तीन रशियन, एक नेपाली, एक दिल्ली की युवती को पकड़ लिया। एक  दलाल भी हत्थे चढ़ गया। देर रात पुलिस सभी से पूछताछ कर रही थी। पुलिस का कहना है कि देह व्यापार निवारण अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पिछले दिनों ताजगंज क्षेत्र स्थित एक होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस घटना के बाद होटलों में नजर रखी जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल ताज हैवन में कुछ युवतियों को देह व्यापार के लिए लाया गया है। इस पर वह सीओ सदर विकास जायसवाल, थाना ताजगंज और महिला थाना पुलिस के साथ पहुंच गए। 

पुलिस ने होटल से पांच युवतियों को पकड़ लिया। इनमें तीन उज्बेकिस्तान, एक नेपाल और एक दिल्ली की रहने वाली है। एक दलाल बाग मुजफ्फर खां निवासी राहुल कुशवाहा भी पकड़ा गया। युवतियां अलग-अलग कमरों में ठहरी हुई थीं। उनके पर्स और सामान की तलाशी ली गईं। इसमें आपत्तिजनक सामग्री मिली। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया।  सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। राहुल के मोबाइल में दिल्ली के दलालों से की गई चैट मिली है। युवतियों के फोटो भी हैं। राहुल कुशवाहा होटल में काम करता है। उसका भाई अभिषेक उर्फ सुनील भी दिल्ली के दलालों के संपर्क में रहता है।

थाना ताजगंज पुलिस ने विदेशी युवतियों से देह व्यापार करने वाले धांधूपुरा निवासी भीमा को जनवरी में पकड़कर जेल भेजा था। वह रशियन युवतियों को ठेके पर बुलाता था। इसके बाद पांच सितारा से लेकर अन्य होटलों में सप्लाई करता था। पुलिस से आरोपी से पूछताछ और मोबाइल से सुनील उर्फ अभिषेक का नाम मिला था। पूर्व में पकड़ी गई महिला से भी संबंध की जानकारी मिली थी। यह महिला काफी सुर्खियों में रही थी। इसके बाद से ही पुलिस अभिषेक पर नजर बनाए हुए थी। पुलिस का कहना है कि युवतियों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं। यह पता किया जा रहा है कि वे कब आईं? उन्होंने वीजा कब तक का ले रखा है। इसके लिए दूतावास को जानकारी दी जा रही हैं। यह युवतियों दिल्ली में फ्लैट में रहती हैं।



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...