बिल पर लिखा था मुर्गी का दाना, छापे में निकली शराब

बिहार: हरि भजन को ओटन लगे कपास.' ये कहावत एक फाइनेंस कंपनी के लिए रिकवरी का काम करने वाले एजेंट पर पूरी तरह से फीट बैठ रही है, जो लोन की किस्त न चुकाने वाली गाड़ियों को पकड़ता है. मगर जब वैशाली के जंदाहा की एक रिकवरी कंपनी ने किस्त न चुकाने वाले एक ट्रक को पकड़ा तो उसे शायद पता नहीं था कि किस मुसीबत में फंस रहा है. जब राज खुला कि ट्रक में क्या है तो शराब तस्करों के साथ अपने आप को हवालात में पाया. क्योंकि शराबबंदी वाले राज्य बिहार में उस ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है.

सड़क पर चल रही जिस गाड़ी की किस्त समय से नहीं जमा हो रही है उन्हें पकड़ने का काम रिकवरी एजेंट का होता है. जिन्हें फाइनेंस कंपनियां और बैंक हायर करते हैं. लेकिन वैशाली में जिस ट्रक को रिकवरी कंपनी ने पकड़ा उसमें भारी मात्रा में शराब की खेप मिली. जब्त शराब की खेप खासकर होली के मौके पर बिहार में खपाने के लिए मंगवाई गई थी. बरामद शराब के बड़े-बड़े पैकेट पर फेस्टिवल पैक के आकर्षक स्टिकर लगे थे. साथ ही शराब की बोतलों पर होली की स्पेशल प्रिटिंग भी दिखाई दी. गिरफ्तार रिकवरी एजेंट लाख सफाई दे रहा है लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है. गिरफ्तार एजेंट संजय झा का कहना है कि उसकी कंपनी टाटा फिनांस.चोला मंडलम, मैग्मा सहित कई मोटर फाइनेंस कंपनियों के लिए रिकवरी एजेंट का काम करती है.

पकड़े गए ट्रक के बारे में संजय झा ने बताया कि इस ट्रक पर उतर प्रदेश के बुलंदशहर की एक फाइनेंस कंपनी का किस्त बकाया था. इसी बकाये को लेकर उसकी कंपनी ने ट्रक को पकड़ा. ट्रक पूरी तरह से सीलबंद था, इसलिए पता नहीं चला कि इसके अंदर क्या माल है. उसका कहना है कि इस गाड़ी का लोन भरा नहीं गया था. इसीलिए इस गाड़ी को जब्त कर ऑफिस में खड़ा किया गया . यह पता नहीं था कि इसमें क्या है. हमने चेक नहीं किया था. हमने इसकी बिल्टी देखी तो उस पर मुर्गी दाना लिखा हुआ था. 

लेकिन वैशाली जिले के उत्पाद विभाग को पता चल गया कि ट्रक में क्या है? विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर फाइनेंस कंपनी के जंदाहा स्थित कैम्पस में खड़े ट्रक पर छापा मारा. ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. उसके बाद उत्पाद विभाग ने तत्काल ट्रक के साथ चल रहे दो तस्कर और रिकवरी एजेंट को गिरफ्तार कर लिया. वैशाली जिले के उत्पाद इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. इसमें सीलबंद ट्रक से भारी मात्रा में शराब की खेप मिली है. शराब रिकवरी कंपनी में मिली, इसलिए ट्रक पर सवार 2 लोगों के साथ कंपनी के कर्ताधर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...