हैडलाइन

बागपत : बस में घुसे बदमाश, परिचालक को मारी गोली, नगदी लूटकर फरार

बागपत : बागपत से बड़ौत आ रही बस में दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर परिचालक को गोली मारकर फरार हो गए। परिचालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार रात के समय बागपत से बड़ौत आ रही निजी बस में सिसानी गांव के पास दो बदमाश घुस आए। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर परिचालक नरेंद्र पाल पुत्र इंद्रपाल निवासी छपरौली से 5000 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर परिचालक को गोली मारकर फरार हो गए। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नरेंद्र को अस्पताल भेजा और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। वहीं नरेंद्र की हालत बिगड़ने पर देर रात मेरठ रेफर कर दिया गया। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को पकड़ा जाएगा।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...