भोपाल : भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजधानी के एक रेलवे स्टेशन से मुंबई की एक महिला को एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार करने के साथ ही इंटर स्टेट ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. गिरफ्तारी के समय महिला के पास से करीब 13 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त की गई है. दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर एक महिला नशे की खेप यानी ड्रग्स की सप्लाई करने आ रही है. मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया और हबीबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की पार्किंग से एक महिला को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार की गई महिला का नाम रेहाना खान है जो मुंबई के डोंगरी इलाके की रहने वाली है. महिला के पास 13 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स था जिसे जब्त कर लिया गया है. महिला ने बताया कि उसके पति का नाम सलीम खान है जो अब दुनिया में नहीं हैं. सलीम खान भी नशे के कारोबार में लिप्त था और उसकी मृत्यु के बाद पत्नी रेहाना खान ने भी नशे के कारोबार में कदम रखा और पति के गिरोह को खुद चलाने लग गई.
क्राइम ब्रांच एएसपी निश्छल झारिया ने बताया कि महिला का पति भी एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी रैकेट को चलाता था जिसका महाराष्ट्र के बाहर कई अन्य राज्यों में जाल फैला हुआ था. निश्छल झारिया के मुताबिक जब्त की गई ड्रग्स की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 13 लाख रुपये है. अभी महिला से पूछताछ की जा रही है कि वो भोपाल में किसको ड्रग्स की सप्लाई करने आई थी. हालांकि जिस ड्रग्स को जब्त किया गया है उसकी डिमांड ज्यादातर युवाओं में है. इसलिए ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला कहीं भोपाल की शिक्षण संस्थाओं या हॉस्टलों में तो इसे सप्लाई करने नहीं आई थी.
Most Popular News of this Week
ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...
Oct 12, 2026
ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...
बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...
Oct 14, 2026
चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....
MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...
Oct 12, 2026
युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...
आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...
Oct 12, 2026
आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...
सारण आणि मिठी नदी...
Oct 13, 2026
बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...
Oct 14, 2026
मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...