हैडलाइन

गूगल पर सीखा और नकली नोट लगे छापने, छापा पड़ा लगे कांपने, गिरफ्तार हुए तो कई खुलासे

नकली नोट छापने की तकनीक गूगल से सीखी। छपाई इतनी बेहतर है कि एकबारगी पुलिस भी धोखा खा गई, मगर सभी पर अंकित एक ही सीरियल नंबर ने संदेह पैदा कर दिया। ये खुलासा किया, नकली नोट छापने व चलाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों ने, जिन्हें उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस ने बीते दिन नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। उनके पास से दो-दो सौ के 1.81 लाख जाली नोट भी पकड़े गए। जानिए, किसके पास-कितने जाली नोट मिले.. एसपी हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार पांचों आरोपियों गणेश मौर्या, अजय यादव, अमृत सेन, विजय प्रकाश और अभय श्रीवास्तव हैं। अभय के केंवचा गांव स्थित घर से नोट छापने के उपकरण, काफी संख्या में अर्द्धनिर्मित नोट, नोट की साइज में कटे हुए कागज, पांच मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए। गिरोह के सरगना गणेश मौर्य ने बताया कि अभय के घर नोट छापकर वे लोग अंबेडकर नगर, आजमगढ़ समेत कई जिलों के में सप्लाई करते थे।


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...