हैडलाइन

सुपौल में सीएसपी संचालक के भाई को गोली मारकर अपराधियो ने साढ़े तीन लाख रुपये लूटे

महुआ : बेखौफ बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक के भाई को गोली मारकर 3 लाख 38 हजार लूट लिए। घटना मंगलवार देर शाम लगभग 6 बजे की है। पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद घायल को दरभंगा रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एसबीआई निर्मली शाखा से जुड़े दुधैला ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) संचालक रवीन्द्र कुमार यादव ने अपने भाई सुभाष कुमार यादव को एक सहयोगी संजय कुमार के साथ रुपया निकालने के लिए बैंक भेजा था। 3 लाख 38 हजार रुपया निकालने के बाद दोनों शाम में बाइक से लौट रहे थे। रुपए वाला बैग सुभाष ने अपनी पीठ पर लटका रखा था।

महुआ गांव के पास आरसीसी पुल पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने सुभाष पर गोली चला दी। बांह में गोली लगते ही वह बाइक से गिर गया। इसके बाद बदमाश रुपये वाला थैला और बाइक की चाबी लेकर हवाई फायरिंग करते हुए हरिपुर गांव की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही एसडीपीओ वैद्यनाथ सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए कुछ संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।   



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...