हैडलाइन

मनचले को याद दिलाई नानी, पहले मर्दानी बनकर छात्राओं ने खुद की धुनाई, फिर भीड़ ने मुंडवाया सिर

राई (सोनीपत)। स्कूलों के आसपास छेड़छाड़ की घटनाएं थम नहीं रही हैं और छात्राओं को इस तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ दो युवक लगातार छेड़खानी के साथ ही अश्लील फब्तियां कस रहे थे। रोजाना की इन युवकों ने वीरवार को भी अश्लील फब्तियां कसकर छेड़खानी की तो छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और युवकों को पकड़कर जमकर धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां गांव के लोग भी पहुंच गए और पूरा मामला पता चलने पर वो भी युवकों की पिटाई करने लगे।
मौके पर भीड़ जमा हो गई और सरेराह मनचले युवकों के सिर मुंडवाए गए। इस बीच छात्राओं के परिजन भी पहुंच गए। युवकों ने छात्राओं और उनके परिजनों के पैर पकड़कर माफी मांगी। जिसपर छात्राओं के परिजनों ने युवकों को पड़ोसी गांव के होने के साथ ही दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कहते हुए छोड़ दिया। इस घटना का पूरा वीडियो भी वायरल हुआ है। लेकिन पुलिस इस मामले में कोई शिकायत नहीं आने की बात कह रही है। राई क्षेत्र के एक गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पड़ोसी गांव की कई छात्राएं पढ़ने के लिए आती है।
क्योंकि उस गांव में स्कूल नहीं है और वहां की छात्राएं काफी समय से पड़ोस के गांव के स्कूल में पढ़ती हैं। उन छात्राओं के साथ स्कूल से जाते समय उनके पड़ोस के दूसरे गांव के दो युवक आए दिन छेड़खानी करते थे। छात्राएं जब छुट्टी के बाद स्कूल से निकलती थी तो वह दोनों युवक कुछ दूर आगे चलते ही उनका पीछा करना शुरू कर देते थे और उनके साथ छेड़खानी करने के अलावा अश्लील फब्तियां कसते थे। इस तरह छात्राएं काफी परेशान हो गईं और युवकों को इस तरह की हरकत नहीं करने के लिए कहा गया।
उसके बावजूद युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आए और वह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते रहे। जिससे परेशान होकर उन छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और दोनों युवकों को पकड़ लिया। छात्राओं ने युवकों को पकड़ने के बाद पिटाई शुरू कर दी। उसी समय वहां से स्कूल के गांव के कुछ लोग भी गुजर रहे थे तो वहां मारपीट होती देखकर वह भी रुक गए। जब उनको पूरे मामले का पता चला तो उन्होंने भी युवकों की पिटाई शुरू कर दी। जिससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
युवकों को सबक सिखाने के लिए लोगों ने कैंची मंगवाई, जिससे सरेराह युवकों के बाल काटे गए। युवकों के बारे में पता किया गया तो वह दोनों छात्राओं के गांव के पड़ोस के गांव के रहने वाले थे। वहां छात्राओं व युवकों के परिजनों को बुलाने के लिए सूचना दी गई। जिससे छात्राओं के परिजन वहां पहुंच गए, लेकिन युवकों के परिजन वहां नहीं पहुंचे। जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस में देने की बात कही गई। पुलिस में देने की बात कहते ही युवक माफी मांगने लगे और इस तरह की हरकत दोबारा कभी नहीं करने की बात कहने लगे।
युवकों ने छात्राओं व उनके परिजनों के साथ ही ग्रामीणों के पैर पकड़कर माफी मांगी। छात्राओं के परिजनों ने युवकों को पड़ोसी गांव के होने के साथ ही दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कहते हुए छोडने के लिए कह दिया। जिसके बाद युवकों को छोड़ दिया गया और वहां दिखाई देने पर पकड़कर पुलिस में देने की चेतावनी दी गई।


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...