मुंबई : ठाकरे सरकार के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी भाजपा : विनोद तावड़े

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने शनिवार को कहा कि जनादेश का अपमान कर बनाई गई उद्धव ठाकरे नीत राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा पूरे महाराष्ट्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। तावड़े ने नवी मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “भाजपा ने इस धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रण लिया है।

महा विकास आघाडी सरकार ने देवेंद्र फडणवीस सरकार की जलयुक्त शिवर और मराठवाड़ा वाटर ग्रिड जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं को समाप्त कर दिया।” उन्होंने कहा कि ठाकरे सरकार की किसानों का कर्ज माफ करने की योजना दोषपूर्ण है और राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की सरकार बनने के तीन महीने के भीतर ही लोगों को बेचैनी महसूस होने लगी है।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...