हैडलाइन

मुंबई : चाइल्ड पोर्नोग्राफी फेसबुक पर अपलोड पड़ा भारी

मुंबई : साकीनाका के एक सब्जी विक्रेता को चाइल्ड पोर्नोग्राफी फेसबुक पर अपलोड करना महंगा पड़ा है. साइबर पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार किया है. यह पहला मामला है, जब चाइल्ड पोर्नोग्राफी फेसबुक पर अपलोड करने पर कार्रवाई की गयी है. अमेरिका की चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ काम करने वाली संस्था ' नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइड चिल्ड्रन (एनएमएसी) ' चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अपराध के विषय में अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) को सूचना देती है. एफबीआई से भारतीय जांच एजेंसियों को चाइल्ड पोर्नोग्राफी को फेसबुक पर अपलोड करने वाले आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी दी. इसके आधार पर साइबर पुलिस ने साकीनाका से हरिप्रसाद पटेल को गिरफ्तार किया. उत्तर प्रदेश के मूल निवासी पटेल ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड किया था. उसका खाता बाद में साइबर पुलिस ने बंद कर दिया था. पटेल ने एक दोस्त के मोबाइल से एक नया खाता बनाया और फिर से बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड किए थे.



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...