महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बुधवार देर रात एक एसयूवी खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे चंद्रपुर-मुल रोड़ पर हुआ। एक एसयूवी खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।