हैडलाइन

अवैध संबंध से नाराज प्रेमी ने की थी शादीशुदा महिला की हत्या

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नखासा थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर मझरा बटौआ में दस दिन पहले जंगल में हत्या करके फेंकी गई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने शादीशुदा महिला के प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने के अनुसार महिला के अवैध संबंध से नाराज होकर ही उसके प्रेमी ने डंडे से पीटकर महिला की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को वहीं फेंक दिया गया था, जिससे उसके कई हिस्से जंगली जानवर खा गये थे। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
कोतवाल देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर मझरा बटौआ निवासी तब्बन की पत्नी शकीना दस फरवरी की रात करीब दो बजे अचानक गायब हो गई थी। महिला का शव 12 फरवरी की देर रात गांव से कुछ दूरी पर कब्रिस्तान के पास गन्ने के खेत में मिला था। महिला के शव के कई हिस्सों को जंगली जानवर खा गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। महिला के पति तब्बन ने मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस जांच में गांव निवासी ईदा का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ईदा ने बताया कि उसके शकीना से काफी समय से अवैध संबंध चल रहे थे। शकीना से अवैध संबंधों की जानकारी उसके पति को हुई तो हत्यारोपी ने शकीना से दूरी बना ली। इसी बीच शकीना ने गांव के दूसरे युवक से संबंध बनाने शुरू कर दिए। जब ईदा को दूसरे युवक से शकीना के संबंध होने की जानकारी हुई तो उसने गुस्से में शकीना को दस फरवरी की देर रात फोन कर बुला लिया और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
संभल। पुलिस हिरासत में हत्यारोपी ईदा ने स्वीकार किया कि वह काफी समय से शकीना के खेत में बटाई पर फसल बोता था। इसी दौरान उसके शकीना से संबंध बन गए। शकीना के पति को उसके संबंध की जानकारी हुई तो उसने बटाई पर खेती करना भी छोड़ दिया और शकीना से दूरी बन ली। जब ईदा ने दूरी बना ली तो शकीना ने गांव के एक अन्य युवक से संबंध बनाने शुरू कर दिए जो कि ईदा को नागवार गुजरी और उसने जंगल में बुलाकर हत्या कर दी।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...