हैडलाइन

मुंबई : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे बनी 'सामना' की संपादक

मुंबई :  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को शिवसेना के मुखपत्र सामना की संपादक बना दिया गया है। इससे संजय राउत के पद पर कोई आच नहीं आई है। राउत का कार्यकारी संपादक पद पर ही होंगे। महाराष्ट्र में छपने वाला सामना अखबार हमेशा से चर्चा में रहता है। इसमें छपने वाली शब्दावली और सम्पादकीय हमेशा से आकर्षण का विषय बना रहता है। अब इस अखबार के संपादक पद की जिम्मेदारी रश्मि ठाकरे उठाएगी। रश्मि ठाकरे को सामना मुखपत्र और हिंदी सामना मुखपत्र दोनों की संपादक बनाया गया है। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नि अमृता फडणवीस ने रश्मि को सामना की संपादक बनने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हमारे देश को शीर्ष नेतृत्व वाले पदों पर अधिक महिलाओं की जरूरत है जो महिलाओं व समाज का प्रतिनिधित्व करें और उन्हें लोक महत्व के विषयों पर अपनी आवाज बुलंद करने का मंच भी मिले.' अब देखना यह है कि अखबार के कंटेंट में क्या बदलाव आता है। रश्मि ठाकरे ने पहले भी शिवसेना के चुनाव कामों में काफी मदद की। उन्होंने अपने दल की कई जिम्मेदारोयों को निभाया। रश्मी ठाकरे हमेशा से काफी एक्टिव रही है। इसके साथ ही वे हमेशा से अपने पति उद्धव ठाकरे के स्वास्थ का ख्याल रखती है। 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...