हैडलाइन

पुलिस ने 3 साथियों के साथ मोस्टवांटेड गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

दिल्ली  : दिल्ली पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है. दिल्ली के मोस्टवांटेड गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी अपने 3 साथियों के साथ पकड़ा गया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोगी और उसके 3 साथियों को गुरुग्राम सेक्टर 82 के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया. गोगी पर दिल्ली पुलिस ने 4 लाख और हरियाणा ने 2.5 लाख का इनाम रखा था. हरियाणा पुलिस ने ये इनाम हर्षिता दहिया हत्या के बाद रखा था.

पुलिस की माने तो यह गैंग दिल्ली के कई गैंगवार में शामिल रहा है. मोस्टवांटेड गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी के साथ पकड़े गए बदमाशों के नाम कुलदीप मान उर्फ फज्जा, रोहित उर्फ मोई और कपिल उर्फ गौरव है. कुलदीप मान पर भी पुलिस ने 2 लाख का इनाम रखा था. रोहित उर्फ मोई पर 3 लाख का इनाम था, जिसमें दिल्ली पुलिस ने 2 लाख और हरियाणा पुलिस ने 1 लाख रखा था. चौथा इनामी कपिल भई इनामी है. पुलिस ने इनके पास से 6 इम्पोर्टेड पिस्टल भी बरामद की. फिलहाल, चारों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...