हैडलाइन

नोएडा : दिल्ली पुलिस के ACP के घर फायरिंग, पुलिस को CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

नोएडा : नोएडा एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर-134 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त (एसीपी) के घर पर गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की। नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर-134 में स्थित एक सोसाइटी में दिल्ली पुलिस में तैनात सहायक आयुक्त अपने परिवार सहित 17 वीं मंजिल पर रहते हैं। गुरुवार रात को उनके घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि इस मामले में एसीपी की मां सुनीता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से सोसाइटी में एक काले रंग की कार पर सवार होकर एक व्यक्ति रोजाना आ रहा था। पुलिस को शक है कि उस व्यक्ति ने ही एसीपी के घर पर गोली चलाई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...