हैडलाइन

बदलापुर : लगातार 12 घंटे बिजली गुल

बदलापुर : शहर के पूर्व परिसर के कुलगांव, शिरगांव, शिवाजी चौक, गांधी चौक, खरवई, ज्युवेली आदि क्षेत्र में 40 हजार से अधिक ग्राहक और एक लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में लगभग 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही. शनिवार की रात एक बजे गई हुई बिजली रविवार की दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई. महावितरण के अनियमित कार्य से शहरवासियों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है, फिलहाल कक्षा दसवीं, बारहवीं परीक्षा चल रही है, ऐसे में महावितरण के इस रवैये के खिलाफ छात्रों में गुस्से का माहौल व्याप्त है.

बदलापुर पूर्व में शिरगांंव आपेवाड़ी नाका के पास शबरी होटल के सामने एक जगह पर एक भूमिगत केबल डाला गया है. उच्च दबाव का यह केबल खराब गुणवत्ता के हैं, इसलिए यहां बार बार समस्या होती है. इस तकनीकी खराबी को ठीक करने में लगभग 12 घंटे लगते हैं. इसलिए बदलापुर के नागरिक और महावितरण के उपभोक्ता महावितरण के प्रबंधन पर भारी रोष व्यक्त कर रहे हैं.

शबरी होटल के पास और पुराने पेट्रोल पंप के बगल में महावितरण ने 2 खंभों के बीच भूमिगत केबल बिछाने का काम किया है. लोड बढ़ने और कम होने के बाद कई बार बिजली की आपूर्ति खंडित हो जाती है और लाखों लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. बिजली आपूर्ति बंद होने से अगले दिन पानी की आपूर्ति भी प्रभावित होती है, जिससे शहरवासियों में महावितरण के खिलाफ काफी गुस्से का माहौल है.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...