हैडलाइन

मुंबई : कोरोना पर बोले राज ठाकरे, देश में पहले से कई बीमारियां

मुंबई : कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत के संघर्ष करने के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि देश में पहले से ही कई बीमारियां हैं और उस सूची में एक और रोग जुड़ गया है। राज ने महाराष्ट्र में शिवसेना नीत सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के नाम पर लोगों को धमका रही है। शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राज ठाकरे ने कहा, ‘पहले से ही देश में कई बीमारियां मौजूद हैं, एक और कोरोना वायरस नाम की बीमारी इस सूची में जुड़ गई है... इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘कई लोगों ने मुझे कोरोना वायरस के फैलने और शिवाजी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में पूछा। मैंने कहा कि कई बीमारियां हमारे देश में पहले से ही हैं, एक और जुड़ गई है, यह कोई बड़ी बात नहीं है।’

शिवाजी महाराज की जयंती की तारीख पर उन्होंने कहा, ‘हिंदू परंपरा में हम उत्सव अपने कैलेंडर के अनुसार मनाते हैं न कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हमारे लिए समारोह है और इसे पूरे साल मनाया जाना चाहिए।’ राज्य सरकार आधिकारिक रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर साल 19 फरवरी को मनाती है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि शिवाजी महाराज की जयंती तिथि (हिंदू कैलेंडर) के अनुसार मनाना चाहिए जो इस वर्ष 12 मार्च को है।



Most Popular News of this Week

स्वतंत्रता दिवस पर सायन...

देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी अवसर पर सायन कोलीवाड़ा...

गोवंडी के VK English High School में...

गोवंडी स्थित VK English High School में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं...

‘मेरी धारावी, मेरे...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धारावी के 40 से ज्यादा स्कूलों के 1,000 से अधिक...

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

नगरसेविका आशा मराठे ने आयोजित...

मुंबई के चेंबूर वार्ड क्रमांक 152 की नगरसेविका एवं प्रभाग समिति अध्यक्ष आशा...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...