हैडलाइन

मुंबई : धारा 144 लागू, फिल्मों की शूटिंग बंद, ऐसे निपट रहा महाराष्ट्र

मुंबई : कोरोना प्रभावित मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है। रविवार को मुंबई पुलिस ने धारा 144 के तहत घरेलू और विदेशी सैलानियों के साथ ग्रुप टूर पर प्रतिबंध लगा दिया। फिल्म इंडस्ट्री ने तीन दिनों के भीतर देशभर में शूटिंग बंद करने का फैसला किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना प्रभावितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। मुंबई पुलिस का कहना है कि अगर कोई टूर ऑपरेटर आदेश की अवहेलना करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने कहा, 'हमने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए यह आदेश जारी किया है। यह टूर ऑपरेटरों को लोगों के समूह को किसी भी यात्रा पर ले जाने से रोकेगा। ऑपरेटरों को टूर के लिए पुलिस आयुक्त के कार्यालय से इजाजत लेनी होगी। मानव जीवन और सुरक्षा को खतरे में डालने से रोकने के उद्देश्य से यह खास आदेश 31 मार्च तक लागू रहेगा।'

स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने रविवार को कोरोना प्रभावित मरीजों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। शाम को उन्होंने मीडिया को जानकारी दी, 'राज्य में कोरोना से ग्रस्त मरीजों की संख्या 32 हो गई है। कस्तूरबा अस्पताल में 80 संदिग्धों का इलाज चल रहा है। मुंबई में लैब्स की संख्या दोगुनी की जा रही है। राज्य के अन्य शहरों में भी लैब स्थापित कर तत्काल मरीजों के सैंपल्स की जांच की व्यवस्था की जा रही है।' स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, 'केईएम अस्पताल में लैब अगले 2 दिन के भीतर काम करने लगेगी। जेजे और हाफकिन अस्पताल में नई लैब्स स्थापित की जाएंगी। कस्तूरबा अस्पताल में कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों के लिए बेड्स की संख्या बढ़ाकर 100 की जा रही है। अगले दो-तीन दिन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 1,000 बिस्तरों की व्यवस्था हो जाएगी। सेवन हिल्स अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए 400 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है।' उन्होंने कहा, 'कोरोना मरीजों के आइसोलेशन के लिए निजी अस्पतालों में बेड्स अधिग्रहीत करने के अधिकार कलेक्टरों को दिए गए हैं। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए अलग से 450 वेंटिलेटर्स की व्यवस्था की गई है।'

मुंबई पुलिस ने अबरार मुश्ताक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर आरोप था कि उसने एक महिला को सर्जिकल मास्क बेचने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी को साउथ बॉम्बे में आईपीसी और आईटी ऐक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लायीज, इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रड्यूसर असोसिएशन और इंडियन फिल्म ऐंड टेलिविजन डायरेक्टर्स असोशिएशन ने 19 से 31 मार्च तक फिल्मों, टीवी सीरियलों और वेब सीरीज की शूटिंग बंद रखने का फैसला किया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ने MPSC की परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है। आयोग ने यह फैसला राज्य सरकार की ओर से महामारी अधिनियम 1897 के तहत जारी की गई अधिसूचना के मद्देनजर किया है। 



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...