छत से कूदा प्रेमी, महिला ने ऐसे बचाई उसकी जान

मुंबई। आपसी झगड़े से परेशान होकर एक युवक ने मुंबई के वसई पूर्व में स्थित 14 मंजिला एक इमारत से छलांग लगा दी। हालांकि, गनीमत यह रही कि उसकी प्रेमिका ने उसका हाथ पकड़ लिया और मदद के लिए चिल्लाने लगी।
करीब 15 मिनट तक वह अपने प्रेमी का हाथ पकड़े रही। मौके पर लोगों के पहुंचने के बाद प्रेमी का हाथ पकड़कर उसे ऊपर खींचा गया। प्रेमी और महिला दोनों ही शादी-शुदा हैं और उनके बच्चे हैं। मगर, दोनोंं ने अपने परिवार को छोड़ दिया है और पिछले कुछ महीने से वे साथ रह रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय प्रेमी के पर्स में उसकी पूर्व पत्नी की तस्वीर देखने के बाद महिला का प्रेमी के साथ झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने के बाद प्रेमी इमारत की छत पर पहुंच गया। उसके पीछे महिला भी छत पर आ गई। जैसे ही प्रेमी छत से कूदा महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया और मदद के लिए चिल्लाने लगी। स्थानीय लोग और चौकीदार महिला की आवाज सुनकर वहां पहुंच गए और उन्होंने इस दौरान पुलिस को भी फोन कर दिया।
पुलिस, चौकीदार और अन्य लोगों की मदद से युवक को ऊपर खींच लिया गया। इसके बाद दोनों को पुलिस थाने ले जाया गया। पुलिस डायरी में मामले को दर्ज करने के बाद दोनों की काउंसिलिंग की गई। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी को छोड़ दिया गया।


Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...