हैडलाइन

नागपुर : आज जनता कर्फ्यू; सफल बनाने सिटी की जनता तैयार

नागपुर : कोरोना वायरस के बढ़ते चेन को ब्रेक करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सण्डे को 14 घंटे नागरिकों द्वारा जनता कर्फ्यू की अपील को आरेंज सिटी की जनता पूरी तरह सफल बनाने को तैयार है. जनता के साथ ही नगर प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस रखी है. सण्डे को सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक किसी भी हालत में किसी भी नागरिक को अपने घर से नहीं निकलना है.

पूरे 14 घंटे का जनता कर्फ्यू खुद जनता द्वारा लगाया जाएगा. इस दौरान किसी को भी बिना इमरजेंसी कार्य के बाहर निकलने की बिल्कुल अनुमति नहीं है, क्योंकि मनपा आयुक्त ने सिटी में लॉक डाउन भी लगा रहा है इसलिए उसका भी पालन करना निहायत जरूरी है. शहर के नागरिक जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की तैयारी कर चुके हैं और पूरी सिटी में शाम 5 बजे लोग अपने द्वार, गैलरी पर खड़े होकर तालियां, थालियां, घंटी, शंख आदि बजाकर उन लोगों का आभार भी व्यक्त करेंगे जो कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर 2 महीने से जुटे हुए हैं.

नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सटरडे को सिटी में लॉक डाउन के समय सड़कों पर सिटी के माहौल का जायजा लेने के लिए बाइक व कारों में घूमने के लिए बाहर निकलने वालों को घर पर रहने की समझाइश देकर छोड़ दिया था लेकिन संडे को जनता कर्फ्यू के दौरान अगर कोई इस तरह फालतू घूमते हुए पाया गया तो उस पर सीधे पुलिस कार्रवाई की तैयारी की गई है. जनता कर्फ्यू के समय नागरिकों को खुद घर पर रहने और अपने परिवार के सदस्यों को भी घर पर ही रखने की अपील की गई है.

जनता कर्फ्यू के दौरान शहर की सड़कों में पुलिस, नगर प्रशासन की टीमें निगरानी रखेंगी. उसके साथ ही मीडिया कर्मचारियों को बाहर निकलने की छूट दी गई है. एम्बुलेंस, शव वाहन आदि को छूट रहेगी. दवाओं की दूकान, अस्पताल कर्मचारियों को भी छूट रहेगी. इसलिए आम नागरिक बाहर न निकलें और कोरोना वायरस के चेन को ब्रेक करने में सहभागी बनकर अपना रोल अदा करें. यह अपील प्रशासन व सरकार की ओर से की गई है.

सण्डे को सिटी बसें, एसटी बसें, आटो, टैक्सी सेवाओं के अलावा मेट्रो ट्रेन भी बंद रहेगी. सभी बाजार, दूकानें भी बंद रहेंगी. जीवनावश्यक वस्तुओं की दूकानें खुली रहेंगी. चूंकि यह जनता कर्फ्यू है इसलिए जनता को पूरी समझदारी के साथ इसे सफल बनाना है ताकि कोरोना को महामारी बनने से रोकने में सरकार के साथ ही जनता खुद की मदद करे. किसी भी तरह की परेशानी होने पर मनपा की हेल्पलाइन नंबर 0712-2567021 पर संपर्क किया जा सकता है.



Most Popular News of this Week

भक्ति, संगीत और उत्साह से सजी...

मुंबई के Alberione Hall, St. Paul's College & Media Complex, Bandra West में वरिष्ठ नागरिकों के लिए "Bhajan Jamming Evening" का...

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...