मुंबई : बीएमसी ने बदला खाने का मेनू

मुंबई : लॉकडाउन में फंसे गरीब, मजदूर और बेघरों के लिए बीएमसी की तरफ से खाना दिया जा रहा है. खाने की क्वालिटी को लेकर बीएमसी के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं. बीएमसी ने खाने के मेनू में बदलाव किया तो शिकायतें भी घट गई हैं. खिचड़ी की जगह बीएमसी खाने में पुलाव, बिरयानी, पूड़ी सब्जी, छोला पाव, मिसल पाव दे रही है. बीएमसी रोजाना 6 लाख 14 हजार खाने के पैकेट का वितरण कर रही है. यह खाना ताज होटल, इस्कान और गुरुद्वारों सहित 27 स्थानों पर बनता है. ज्वाइंट कमिश्नर संगीता हसनाले ने बताया कि खाने में बदलाव करने से शिकायतें कम हो गई हैं लेकिन अब भी कुछ नगरसेवक जानबूझकर शिकायत कर रहे हैं. कई नगरसेवक कम्युनिटी किचन की मांग कर रहे हैं. ज्यादातर शिकायतें खाना समय पर नहीं पहुंचने के लिए थी वह भी दूर कर लिया गया है. खाने पर प्रतिदिन 2 करोड़ रुपये खर्चे हो रहे है. 

हसनाले ने बताया कि पहले निजी संस्थाओं की तरफ से फंसे लोगों को खाना दिया जा रहा था लेकिन खाना देने से इनकार करने के बाद बीएमसी को ही खाने की सप्लाई करनी पड़ रही है. खाने में बदलाव करने के बाद भी शिकायतें करवाई जा रही हैं. अब चिकन, मटन और अंडे की मांग हो रही है. बीएमसी स्वाद के लिए खाना नहीं दे रही है, पेट भरने के लिए दे रही है. उन्होंने कहा कि नगरसेवकों की मांग पहले 500 पैकेट खाने की थी . जिस विभाग से खाने की जितनी मांग हो रही है उतना पैकेट खाना दिया जा रहा है. 500 से 5000 पैकेट तक सप्लाई हो रही है फिर भी जान बूझकर शिकायत की जा रही है जिससे कम्युनिटी किचन मिल सके. 24 वार्ड में 44 किचन चल रहे थे अब 27 किचन चल रहे हैं. खाने की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है. क्वारंटाइन किए गए लोगों को वार्ड अधिकारी अपने स्तर पर खाना दे रहे हैं.



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...