हैडलाइन

बॉलिवुड शाहरुख खान के ड्युप्लिकेट की मदद को आगे आए ऑरिजनल सलमान खान

बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान केवल अपनी फिल्मों ही नहीं बल्कि लोगों की मदद करने के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना वायरस के कारण पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बॉलिवुड में सब कामकाज ठप हैं। ऐसे में सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। इसके अलावा भी सलमान ने बॉलिवुड ऐक्टर्स के ड्युप्लिकेट्स की मदद भी करते रहे हैं। सलमान ने अपने जैसे दिखने वाले सागर पांडे के अलावा शाहरुख खान, आमिर खान, सनी देओल और नाना पाटेकर के जैसे दिखने वाले ऐक्टर्स की काफी मदद की है।

हाल में शाहरुख खान जैसे दिखने वाले और जूनियर शाहरुख खान नाम से मशहूर ऐक्टर राजू राहिकवार ने बताया है कि सलमान खान ने उनकी मदद की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण वह काफी कठिन समय से गुजर रहे हैं। उनके लंदन और अमेरिका में शो होने वाले थे जो कैंसल हो गए। राजू की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया था। राजू के पास पैसे बिल्कुल खत्म हो गए थे और तभी उनके पास मेसेज आया कि सलमान की संस्था बीइंग ह्यूमन की तरफ से उनके अकाउंट में 3 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

बता दें कि राजू लगभग पिछले 20 सालों से अलग-अलग प्रोग्रामों में शाहरुख खान की मिमिक्री कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बॉलिवुड में बड़े स्टारों जैसे और मिमिक्री करने वाले दूसरे कलाकार भी इस समय कठिन समय से गुजर रहे हैं। सलमान ने अपने जैसे दिखने वाले सागर पांडे की मदद भी की है। उन्होंने बताया कि बॉलिवुड में स्टार्स के ड्युप्लिकेट्स की सलमान ने काफी मदद की है। सागर ने यह भी बताया कि सलमान की दी हुई मदद से वह अन्य जूनियर आर्टिस्ट की मदद भी करेंगे।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...