हैडलाइन

सुशासन में अपराधी मस्त, रालोसपा नेता की गोली मार कर हत्या

बिहारः बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए. इस मामले के बाद विपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला तेज कर दिया है.

हत्या की ये सनसनीखेज वारदात पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक बुधवार कीमझाड गांव निवासी और कुशवाहा अस्पताल के संचालक प्रेमचन्द्र कुशवाहा अपने घर जा रहे थे. तभी सिरहा रोड के चोरमा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और वहां से भाग निकले.

गोली लगने से घायल हुए कुशवाहा को गंभीर हालत में स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया. जब उन्हें मोतिहारी ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई. मृतक रालोसपा के पकड़ीदयाल प्रखंड अध्यक्ष थे. घटना से आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को सड़क पर उतर आए और पकड़ीदयाल के नेहरू चौक पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया. बाद में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क से जाम हटाया.

पुलिस उपाधीक्षक डी.के. पांडेय ने गुरुवार को बताया कि पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. प्रथम दृष्टया भूमि विवाद के कारण हत्या की बात सामने आई है, पुलिस मामले की जांच के बाद ही साफ तौर पर कुछ बता पाएगी.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...