हैडलाइन

मुंबई : थर्मामीटर और ऑक्सिमीटर खरीदने के लिए BMC ने निकाला टेंडर

मुंबई : मुंबई में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा है। इस बीच बीएमसी ने थर्मामीटर और पल्स ऑक्सिमीटर्स के लिए एक निविदा निकाली है। इस निविदा को लेकर विपक्षी नेताओं और विशेषज्ञों ने आलोचना करनी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि निविदा में जो पैमाने और रेट दिए गए हैं उससे साफ है कि थर्मामीटर और ऑक्सिमीटर्स की खरीद पर भ्रष्टाचार हो रहा है।

निविदा के शर्तों में कहा गया है कि थर्मामीटर -30 डिग्री सेल्सियस से से लेकर 500 डिग्री सेल्सियस तक का होना चाहिए। वहीं ऑक्सिमीटर ब्राइटनेस और डबल कलर OLED वाला होना चाहिए। बीएमसी 100 थर्मामीटर और 800 पल्स ऑक्सिमीटर खरीदना चाहता है। थर्मामीटर के एक पीस का रेट 6,500 और 1,500 रुपये ऑक्सिमीटर का रेट रखा गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जो कीमतें बीएमसी दे रहा है वह बाजार की मौजूदा कीमतों का 30 फीसदी से ज्यादा है। वहीं विपक्षी दलों का कहना है कि जो उन्नत सुविधाओं वाला थर्मामीटर और ऑक्सिमीटर बीएमसी चाहता है, उसकी आवश्यकता नहीं है। यह केवल अतिरिक्त खर्च दिखाने और चुनिंदा ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है।

अंधेरी पश्चिम से बीजेपी विधायक अमित सतम ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि बीएमसी से ऐसा टेंडर क्यों निकाला। टेंडर की शर्तें ऐसी हैं कि कोई भी महत्वपूर्ण उपकरण की आपूर्ति नहीं कर सकता है। जो समय दिया गया वह भी संदिग्ध है। टेंडर भरने के लिए सिर्फ 24 घंटे का समय दिया गया। दोपहर दो बजे तक टेंडर मंगाए गए थे लेकिन शाम 4 बजे तक लिए गए।'



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...