हैडलाइन

कांदिवली : कारखाने में एक पिता ने अपनी 2 बेटियों की हत्या कर की खुदकुशी

मुंबई :  कांदिवली (प.) के एक कारखाने में एक पिता ने अपनी 2 बेटियों की हत्या कर ही खुदकुशी कर ली. इस ह्रदय विदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और पिता समेत दोनों बच्चियों को पास के अस्पताल में ले गई जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने खुद को कर्ज में डूबने और किडनी की समस्या से ग्रस्त होने की बात कही है. पुलिस ने हत्या और आत्महत्या का मामला दर्ज किया है.
कांदिवली पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है. मालाड (प.) के मालवणी में अजगर अली जब्बार (45) पत्नी और बेटियों के साथ रहता था. गुरुवार की दोपहर वह अपने बेटियों कैनन (12), सुजैन (8) को अपने कारखाना ले गया और वहां मुंह पर टेप लगाकर उनका गला घोंट दिया. फिर उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी तब लोगों को लगी जब उसकी पत्नी ने उसे फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला. पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर ने बताया कि इस घटना की सूचना शाम करीब साढ़े 6 बजे लगी और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...