हैडलाइन

नई दिल्ली : शादी की जिद करने पर युवती की हत्या कर शव को तीसरी मंजिल से फेंका

नई दिल्ली :   वजीराबाद इलाके में शादी की जिद करने पर पार्किंग ठेकेदार ने शुक्रवार को युवती की गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को बोरे में डालकर तीसरी मंजिल से बगल के प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी आशीष झा को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, वजीराबाद गली संख्या 12 में आकाश अपना मकान बनवा रहे हैं। वह शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो उन्होंने प्लॉट में सफेद रंग की बोरी में युवती का शव देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हत्या का केस दर्ज कर एसएचओ पीसी यादव के नेतृत्व में एएसआई संजीव कुमार की टीम गठित की गई।

पुलिस को प्लॉट से सटी इमारत पर खून के धब्बे मिले तो जांच उस तरफ मुड़ गई। इमारत का मालिक 27 साल का आशीष झा घर से लापता था, जिससे शक और बढ़ गया। टेक्निकल सर्विलांस से मालूम हुआ कि वह रातभर रिंग रोड पर घूम रहा था और फिलहाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर है। इसके बाद इंस्पेक्टर पीसी यादव और एएसआई संजीव कुमार की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।

पेशे से पार्किंग ठेकेदार आशीष झा पहले से शादीशुदा है। फिलहाल, उसकी पत्नी और बेटी बिहार में हैं। करीब दो माह पहले वह बुराड़ी निवासी 19 साल की युवती के संपर्क में आया था। गुरुवार देर रात को युवती उसके घर पर आई थी जहां दोनों ने शराब पी। इस दौरान युवती ने उस पर शादी करने का दबाव डाला तो विवाद हो गया। आरोपी ने बताया कि उसने गुस्से में युवती की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में भरकर इमारत से सटे प्लॉट में फेंक दिया।

आरोपी आशीष ने बताया कि गला घोटते समय युवती का सिर दीवार पर मारा था, जिससे काफी खून बहा जो घर में फैल गया था। युवती अचेत होकर फर्श पर गिर गई तो उसने पहले खून के धब्बे साफ किए। फिर शव को ठिकाने लगाने के बाद रात को ही कपड़े को आउटर रिंग रोड से सटे नाले पर फेंक दिया। पुलिस ने कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के पाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...