हैडलाइन

अमेरिका : राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने के डोनाल्ड ट्रंप के इरादों को झटका, 4 राज्यों के कोर्ट ने मामले को किया खारिज

अमेरिका : अमेरिकी के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस समय बड़ा झटका लगा जब अमेरिका के अलग न्यायालयों ने ट्रंप चुनाव अभियान और उनके समर्थकों के चार राज्यों जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा और विस्कोंसिन में राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों के पलटने के प्रयासों पर पूर्णविराम लगा दिया।
जिला न्यायाधीश जेम्स रसेल ने शुक्रवार को नेवादा न्यायालय में सुनवाई के दौरान कहा, 'राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों को चुनौती देने का पूरा मामला पूरी तरह से खारिज किया जाता है।' उन्होंने कहा कि ट्रंप चुनावों के नतीजों के खिलाफ लड़ने के लिए विश्वसनीय और प्रासंगिक सबूत प्रदान करने में विफल रहे हैं। वही मिशिगन कोर्ट ने भी ट्रंप की अपील को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर ट्रंप चुनावों में हुई धांधली को लेकर चिंतित है, तो उन्हें राज्य के कानून के अनुसार काम करना चाहिए था जो उन्होंने नहीं किया। इसके अलावा जॉर्जिया में 11वीं सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने भी ट्रम्प अभियान के अपील को खारिज कर दिया।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी कानूनी टीम ने दरअसल दावा किया था कि डोमिनियन वोटिंग मशीनों को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के पक्ष में चुनाव में धांधली करने के लिए प्रोग्राम किया गया था।इसके अलावा विस्कॉन्सिन में सुप्रीम कोर्ट ने भी रिपब्लिक पार्टी के विस्कॉन्सिन में राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों को पलटने की अपील को ठुकरा दिया।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी मीडिया ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन को राष्ट्रपति चुनावों में विजयी बताया है, जबकि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है चुनाव उन्होंने जीता था, लेकिन चुनाव में धांधली कर उनके वोट चुरा लिए गए। इसी को लेकर ट्रंप ने कई राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर क़ानूनी कार्रवाई करने की योजना बनाई थी जो हालांकि अब किसी काम आती नहीं दिख रही है क्योंकि राज्यों ने कहा है कि उन्हें व्यापक चुनाव धोखाधड़ी और पर्याप्त अनियमितताओं का कोई सबूत नहीं मिले है तथा अदालतों ने भी मामला खारिज कर दिया है।


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...