मुंबई के कुछ भागों में बिजली कंपनी 'महावितरण' का होगा निजीकरण?

मुंबई : मुंबई के कुछ भागों में तथा पूरे महाराष्ट्र में विद्युत वितरण करने वाली सरकारी कंपनी महावितरण को निजी कंपनियों को दिये जाने की संभावना बन रही है। केंद्र सरकार ने इस आशय का निविदा प्रस्ताव भेजा है।  खबर के अनुसार यदि ऐसा होता है तो महावितरण (MESDCL) की करीब सवा लाख करोड़ रुपये की संपत्ति निजी कंपनियों के हाथों में चली जायेगी।
बकाया बिजली का बिल, बिजली की चोरी, सरकारी कार्यालयों द्वारा बिल भरने में उदासीनता जैसी अनेक समस्याओं से महाराष्ट्र सहित हर राज्य की विद्युत वितरण कंपनियों को दो-चार होना पड़ता है। इसकी वजह से राज्यों की सरकारी विद्युत वितरण कंपनियां भीषण आर्थिक संकट में हैं। इस स्थिति की वजह से इन कंपनियों का निजीकरण करने का विचार केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने प्रधानता से शुरू किया है।
इसके अंतर्गत केंद्रशासित प्रदेश में विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण की प्रक्रिया इसके पहले से ही शुरू की जा चुकी है। अब राज्यों के विद्युत वितरण कंपनियों के लिए केंद्र सरकार ने प्रस्ताव तैयार किया है। जिसके अनुसार राज्य सरकारों के विद्युत वितरण कंपनियों की जमीनों के साथ ही सभी संपत्तियां व मालिकाना हक निजी कंपनियों को ट्रांसफर कर दिये जायेंगे।
इस संबंध में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने सभी राज्यों को निविदा का मसौदा भेजा है। इस मसौदे के अनुसार राज्य में विद्युत वितरण कंपनियों के निजी कंपनियों को ट्रांसफर किये जाने की प्रक्रिया 32 सप्ताहों में पूर्ण कर ली जानी चाहिए।


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...