हैडलाइन

नागपुर : बिना मास्क घूमने वालों पर डंडा - 141 लोगों से वसूला जुर्माना

नागपुर : कोरोना के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए भले ही हर स्तर पर प्रशासन द्वारा उपाय किए जा रहे हों, लेकिन कुछ लोगों का  प्रशासन को सहयोग नहीं मिल रहा है. यही कारण है कि बाहर निकलते समय मास्क की अनिवार्यता लागू करने के बावजूद कई लोग बिना मास्क ही निकलकर न केवल स्वयं बल्कि दूसरों के लिए खतरा बन रहे हैं.

इस पर अंकुश लगाने के लिए मनपा के उपद्रव शोध दल की ओर से लगातार जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है. इसी शृंखला में गुरुवार को 141 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 70,500 रु. का जुर्माना वसूला गया. विशेषत: अब तक उपद्रव शोध दल की ओर से कुल 23,338 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 1 करोड़ रु. से अधिक का जुर्माना वसूला गया है. 

उल्लेखनीय है कि मनपा की ओर से नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर नकेल कसने के उद्देश्य से जुर्माना में वृद्धि तो की, किंतु जुर्माना बढ़ाने के बाद भी अधिक मामले उजागर हुए हैं. 500 रु. का जुर्माना करने बाद कुल 17,868 लोगों पर कार्रवाई कर 89.34 लाख रु. की वसूली की गई है.

गुरुवार को हुई कार्रवाई में लक्ष्मीनगर जोन में 25, धरपमेठ जोन में 16, हनुमाननगर जोन में 21, धंतोली जोन में 7, नेहरूनगर जोन में 15, गांधीबाग जोन में 9, सतरंजीपुरा जोन में 9, लकड़गंज जोन में 10, आसीनगर जोन में 14, मंगलवारी जोन में 13 तथा मनपा मुख्यालय में भी 2 व्यक्ति बिना मास्क मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया. 



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...