हैडलाइन

किसान भवन में मिला एएसआई का शव, मचा हड़कंप, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

चंडीगढ़ः  चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन के कमरा नंबर 208 में पंजाब पुलिस के एएसआई का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी ने उसे बेसुध हालत में देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर ने बेसुध एएसआई को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 मृतक की पहचान मुकेरियां (पंजाब) के गांव मीरथल निवासी जसविंदर सिंह (43) के रूप में हुई है। घटना के बाद सीएफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मौत किन कारणों से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। 

 पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-35 के किसान भवन में एक पुलिस मुलाजिम का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। जांच में पुलिसकर्मी की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई। जसविंदर मुकेरियां के गांव मीरथल में परिवार के साथ रहते थे। स्टाफ के लोगों ने बताया कि वह पंजाब सीएम के सीनियर एडवाइजर के यहां ड्राइवर के पद पर तैनात थे। 

शनिवार रात को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक होटल में पार्टी समारोह था, जिसमें उनकी तैनाती सिक्योरिटी में की गई थी। देर रात करीब सवा बारह बजे दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी खत्म कर जसविंदर किसान भवन की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। जहां वह कमरा नंबर 208 में ठहरा हुए थे। रविवार सुबह जसविंदर को अन्य साथियों ने जब उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे। 

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर से कोई जख्म के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। सेक्टर-36 थाना पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि मौत कारण हार्टअटैक हो सकता है। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...