हैडलाइन

होली, रंगपंचमी पर एपीएमसी मंडी रहा चालू

भाव कम होने से उपभोक्ताओं को राहत



नवी मुंबई। होली और रंगपंचमी के दिन जहां सभी बाजार बंद थे, वहीं मुंबई कृषि उत्पन्न बाजार समिति के फल बाजार में रविवार को होली के दिन भी जारी रहा. दिनभर में 36 हजार पेटी आम की आवक हुई.  रंगपंचमी के दिन भी मुंबईकरों तक सब्जियां पहुंचाई गईं और सोमवार सुबह तक 1319 टन सब्जियों की बिक्री हुई।


36,738 पेटी आम की आवक

मुंबई, नवी मुंबई इलाके के ज्यादातर बाजार दो दिन के लिए बंद रहें. रविवार को होली होने और रंगपंचमी सोमवार को होने के कारण सभी बाजार बंद रहे. प्रत्येक विभाग में दूध और रंग बेचने वाली दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें भी बंद रहीं. पूरे प्रदेश में आम का सीजन सुरु है. लगातार दो दिनों तक बाजार बंद रहने से आम को भारी नुकसान होने की आशंका को देखते हुए बाजार समिति प्रशासन ने रविवार को भी व्यवसाय जारी रखने की अनुमति दी थी. होली के दिन बाजार में कुल 36,738 पेटी आम की आवक हुई है, जिसमें 30,681 पेटी कोंकण से और 6057 पेटी अन्य राज्यों से आम आई है।

1319 टन सब्जियों की आवक

सोमवार को फल मंडी बंद रखी गई थी. रंगपंचमी के दिन भी सब्जी बाजार सुरु रहा. रविवार आधी रात से सोमवार सुबह 8 बजे तक सब्जी मंडी में 1319 टन सब्जियों की आवक हुई. इसमें 2 लाख 59 हजार जोड़ी पत्तेदार सब्जियां शामिल हैं. हालांकि सुबह-सुबह ही सारी सब्जियां बिक गयीं.  लगभग सभी सब्जियों की दर कम होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...