हैडलाइन

अतिरिक्त आयुक्त पद पर सुनील पवार की नियुक्ति

अतिरिक्त आयुक्त पद पर सुनील पवार की नियुक्ति

नवी मुंबई। सांगली, मिरज और कुपवाड शहर मनपा के आयुक्त सुनील पवार को सरकार ने नवी मुंबई मनपा का अतिरिक्त आयुक्त पद पर नियुक्त किया है. आयुक्त कैलास शिंदे ने सुनील पवार को अतिरिक्त आयुक्त (1) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश दिया है.  इसमें संपत्ति कर, स्थानीय निकाय कर, जनसंपर्क विभाग, माझी वसुंधरा, घनकचरा, अनुमति विभाग के कामकाज का समावेश है।

 संपत्ति कर विभाग मनपा के राजस्व का मुख्य स्रोत है. मनपा में इस खाते को मलाइदार खाते के नाम से जाना जाता है.  इससे पहले जब पूर्व अतिरिक्त आयुक्त सुजाता ढोले के पास यह खाता था, तब किसी भी उपायुक्त रैंक के अधिकारी को यह खाता नहीं दिया गया था. जिसके कारण  सभी फाइलें प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे ढोले तक जा रही थीं. लेकिन पूर्व आयुक्त राजेश नार्वेकर ने बीते दिन उपायुक्त शरद पवार के पास उपायुक्त टैक्स (संपत्ति एवं अन्य कर) की जिम्मेदारी सौंप दी है. जिसके कारण पहले के तरह अतिरिक्त आयुक्त का प्रॉपर्टी टैक्स विभाग पर  'प्रभाव' वर्तमान अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार दिखा पाएंगे? ऐसी चर्चा मनपा हलके में गुरुवार को दिनभर रही. सरकार ने उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी संघरत्न खिल्लारे को प्रतिनियुक्ति पर नवी मुंबई मनपा में उपायुक्त नियुक्त किया है. आयुक्त शिंदे ने खिलारे को कानूनी विभाग और निदेशक, दिव्यांग शिक्षण, प्रशिक्षण एंव सेवा सुविधा केंद्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...